bca-logo

कागज विहीन निबंधन प्रक्रिया की शुरुआत

Posted on 2021-08-13 17:09:02 || Uploaded by Admin

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सभी खिलाड़ियों को हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि बिहार क्रिकेट में पहली बार मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने इस सत्र 2021 - 22 में अपने खिलाड़ियों का निबंधन ऑनलाइन शुरू कर दिया है।

इस वर्ष खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उनका निबंधन ऑनलाइन करवाने की व्यवस्था की गई है। 

सभी खिलाड़ियों को क्लब के पदाधिकारी लिंक देंगे और उसको समय पे भरवा लेंगे। खिलाड़ियों के फॉर्म का संबंधित क्लब के पदाधिकारी के द्वारा सत्यापन एवं अनुमोदन के पश्चात के बाद निबंधन पर विचार किया जाएगा।

यह फॉर्म दिनांक 14.08.2021 से 20.08.2021 के मध्य रात्रि तक काम करेगा फिर स्वतः बंद हो जाएगा।

निबंधित खिलाड़ी ही चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

किसी भी प्रकार का दिक्कत होने पे अधोहस्ताक्षरी से संपर्क करेंगे।


सचिव

काली चरण

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ