bca-logo

खिलाड़ियों के निबंधन हेतु सूचना

Posted on 2021-08-13 10:34:41 || Uploaded by Admin

इस वर्ष खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उनका निबंधन ऑनलाइन करवाने की व्यवस्था की गई है। 

सभी खिलाड़ी अपने अपने क्लब के पदाधिकारी से संपर्क करके लिंक लेंगे और उसको भरेंगे। भरने के उपरांत क्लब के पदाधिकारी सभी खिलाड़ियों का निबंधन जिला संघ को अग्रसारित करेंगे। जिला संघ के अनुमति के बाद ही खिलाड़ियों का निबंधन स्वीकृत माना जायेगा।

जिन खिलाड़ियों का ईमेल नहीं है वो अपना ईमेल बना लें। बिना उसके फॉर्म नहीं भरा जा सकता।

देर शाम तक ऑनलाइन फॉर्म का लिंक सभी निबंधित क्लब के पदाधिकारियों को भेज दी जाएगी। सभी खिलाड़ी अपने क्लब के पदाधिकारी से लिंक प्राप्त कर लेंगे।