bca-logo

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की खिलाडी दिव्या भारती का चयन बिहार क्रिकेट संघ के राज्य की महिला टीम में चयन

Posted on 2020-02-13 13:40:56 || Uploaded by Admin

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की खिलाडी दिव्या भारती का चयन बिहार क्रिकेट संघ के राज्य की महिला टीम में चयन



मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की खिलाडी दिव्या भारती का चयन बिहार क्रिकेट संघ के राज्य की महिला टीम में चयन होने पर पूरे जिले की महिला / बालिका खिलाड़ियों में खुशी है। सभी ने दिव्या की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव काली चरण ने सूचना दी है और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्या एक बेहतरीन खिलाड़ी है और उससे हमलोगों को बहुत आशा है। अध्यक्ष प्रो विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त सचिव पंकज राठौड़,  कोषाध्यक्ष अजित कुमार चौधरी, संयोजक नवीन गुप्ता, तकनीकी प्रमुख शुभम श्रीवास्तव, मधेपुर पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा, कलुआही ढंगा के अमन कुमार यादव, पंकज झा, राजेश कुमार "रिंकू", सहित ढेरों खेल प्रेमियों ने दिव्या को शुभकामनाएं सहित आशीर्वाद दिया।