bca-logo

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के जिला क्रिकेट लीग का शुभारम्भ

Posted on 2018-10-25 18:24:30 || Uploaded by Admin

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के जिला क्रिकेट लीग का शुभारम्भ|

मधुबनी जिला के सभी खिलाड़ियों  और खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी आज दिनाक २५ अक्टूबर से झंझारपुर स्टेडियम में  मधुबनी जिला क्रिकेट लीग २०१८-२०१९ होने जा रहा है | उद्घाटन मैच आजाद क्रिकेट क्लब ,फुलपरास और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के बीच  सुबह के 8 बजे से शुरु होना है |




मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के इस प्रतियोगिता में  कुल १४ टीम हिस्सा ले रही है | ये सभी टीम पहले चरण में  कुल 6-6मैच खेलेगी | इन सभी टीम को २ पूल में  रखा गया है और उनके दोनों पुल का मैच झंझारपुर और पिपरौन  में होगा | इस में  भाग लेने वाली १४ टीम इस प्रकार है :-
·         टाउन क्रिकेट क्लब,मधुबनी
·         टाउन क्रिकेट क्लब रेड,मधुबनी
·         डायमंड क्रिकेट क्लब,पंडौल
·         झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर
·         डायमंड रेड क्रिकेट क्लब,पंडौल
·         फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब,उमगाँव
·         आजाद क्रिकेट क्लब, फुलपरास
·         नन्हे क्रिकेट अकादमी,मधुबनी
·         टाउन क्रिकेट क्लब ब्लू,मधुबनी
·         जानकी क्रिकेट क्लब,जयनगर
·         नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायणपट्टी
·         सद्भावना क्रिकेट क्लब ,सागरपुर,पंडौल
·         यासीन स्पोर्टिंग क्लब,बिस्फी
·         हेम चन्द्र स्पोर्टिंग क्लब,कोठिया
इस टूर्नामेंट के सभी लीग मैच एक दिवसीय सिमित ५०-५० ओवर का होगा ,वही क्वार्टर  फाइनल और सेमीफाइनल दो दिवसीय तथा तीन दिवसीय  होगा|
इस मैच का लाइव स्कोर madhubanidca.com पे उपलब्द है जिसे निम्नलिखित लिंक पे देखा जा सकता है

https://madhubanidca.com/match_center

इस मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विमल कुमार सिंह,सचिब श्री कलि चरण, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार ,कोन्वेर्नोर श्री नविन कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष श्री अजित कुमार चौधरी ,जिला क्रिकेट संघ के आईटी हेड श्री शुभम श्रीवास्तव एवं सैकरो दर्शक उपस्तिथ है

बिहार क्रिकेट संघ के संयोजक प्रो• सुबीर चन्द्र मिश्रा ने उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों एवम् पदाधिारियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।